शायद कोई चमत्कार हो जाय
बाती और माटी के बीच
बिना तेल के बन जाय
आग का रिश्ता
फिर तेल बना रहे विवादों में
आलू प्याज दाल दलहन
सबकी किल्लत हो जाय
पर चकमक के पत्थर के दिनों की याद में
बहती नदियों और हरे पेडो की याद में जल उठे उम्मीद का दिया
शायद हो जाय ऐसा
Thursday, November 20, 2008
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment